Saturday, March 21, 2026
Latest:
Covid 19govtकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलजांजगीर चांपाजुर्मधर्मबिज़नेसबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरराष्ट्रीय समाचारविशेष समाचारशिक्षासियासतस्वास्थ्य

दर्री के कांग्रेस नेत्री अमृता निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है/अमृता के सदस्य बनने पर दर्री क्षेत्र के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।

कोरबा-: राज्य सरकार ने आयोग के दूसरा लिस्ट जारी किया है। जारी सूची में दर्री के कांग्रेस नेत्री अमृता निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों में नियुक्ति की चिर प्रतिक्षित लिस्ट जारी होने का सिलसिला जारी है। आज भी नियुक्ति की एक लिस्ट जारी की गयी। नियुक्ति की दूसरी लिस्ट में अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बलराम चक्रधारी को बनाया गया है। दूसरी सूची में कोरबा से दर्री निवासी कांग्रेस नेत्री अमृता निषाद को जगह मिली है। उन्हें मछुआ कल्याण बोर्ड की सदस्य बनाया गया है। अमृता के सदस्य बनने पर दर्री क्षेत्र के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है।