Monday, March 2, 2026
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलब्रेकिंग न्यूज़

ktg news : कटघोरा में ADM-ASP की पदस्थापना की मांग तेज, नपा अध्यक्ष राज जायसवाल ने CM विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, जनता को हो रही परेशानीयों से कराया अवगत.

कोरबा/कटघोरा, 1 मार्च 2026 : कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल ने विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कटघोरा में अतिरिक्त कलेक्टर (ADM) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) की पदस्थापना सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेश का अब तक क्रियान्वयन नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र में जायसवाल ने उल्लेख किया है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व कटघोरा में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन के लिए ADM और ASP की पदस्थापना का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद वर्तमान में दोनों अधिकारी कोरबा जिला मुख्यालय में बैठकर कार्य कर रहे हैं, जिससे कटघोरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों का समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं तथा अनावश्यक परेशानी बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा भवन उपलब्ध न होने का कारण बताया जाता है, जबकि स्थानीय स्तर पर कार्यालय संचालन के लिए उपयुक्त भवन मौजूद हैं।

नपा अध्यक्ष ने इसे क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय बताते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोनों अधिकारियों की नियमित एवं स्थायी पदस्थापना कटघोरा में सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। जायसवाल ने यह भी कहा कि अधिकारियों की स्थानीय स्तर पर उपस्थिति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, शिकायतों का शीघ्र निराकरण होगा तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।