Nagariya nikay chunav 2025 : वार्ड नं 1 नेहरू नगर छिर्रा से सुमित्रा बघेल को मिल रहा भारी जनसमर्थन.. विकास का वादा लेकर पहुंच रही डोर टू डोर.. मिल वार्डवासियों का आशीर्वाद.
कोरबा/कटघोरा 5 फरवरी 2025 : नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। प्रत्याशी सुबह से ही वार्डों के डोर टू डोर पहुंचकर अपना जनसमर्थन हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1 नेहरू नगर छिर्रा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रा बघेल वार्डवासियों के घर घर पहुंचकर अपने लिए जनसमर्थन जुटा रही है। उनके साथ बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं व पुरुष शामिल हो रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सुमित्रा बघेल को लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

यहां यह बताना लाज़मी होगा कि वार्ड नं 1 नेहरू नगर की कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा बघेल के पुत्र रविन्द्र मोहन बघेल पूर्व में इस वार्ड के बतौर पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड का समुचित विकास कार्य करने का प्रयास किया था। उन्होंने वार्ड 1 नेहरू नगर में हाई मास्क लाइट का निर्माण, मिर्झा तालाब के जलकुम्भी की सफाई कार्य, सीसी सड़क, नाली निर्माण, मां कोसगाई एवं कंकालिन माता मन्दिर का नवनिर्माण, छिर्रा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण, मंच निर्माण, चबूतरा निर्माण, अवैध संचालित खटाल का हटाना, आवास निर्माण, कोरोनाकाल में सभी घरों में राशन वितरण का कार्य किया गया। महिला सीट होने से इस बार पुत्र के स्थान पर उनकी माता श्रीमती सुमित्रा बघेल ने चुनावी संग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कदम बढाया है। विकास कार्यों को देखते हुए वार्डवासियों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
वार्ड क्रमांक 1 नेहरू नगर छिर्रा की कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा बघेल को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। पिछले कार्यकाल में उनके पुत्र द्वारा किये गए विकास कार्यों को जनता सराह रही और इस बार फिर से कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताना चाह रही है। जनता का कहना है कि बचे हुए विकास कार्यों को रविन्द्र मोहन बघेल की तरह इस बार उनकी माता पूर्ण कराने का वादा कर रही है। और इस बार वार्ड नं 1 नेहरू नगर की जनता कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करने के मूड में नज़र आ रही है।

