Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलसियासत

*Ktg Break :  भाजपा से आत्मानारायण पटेल होंगे कटघोरा नगरीय निकाय से अध्यक्ष प्रत्याशी.. छुरी से पद्मिनी प्रीतम देवांगन.. भाजपा ने की घोषणा.

कोरबा/कटघोरा 23 जनवरी 2025 : नगरीय निकाय चुनाव 2025 की घोषणा के बाद प्रत्याशियों के मंथन का दौर हुआ समाप्त। भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर घोषणा कर दी है। कटघोरा नगरीय निकाय से भारतीय जनता पार्टी ने आत्मानारायण पटेल को अध्यक्ष प्रत्याशी बमाने की घोषणा की है। कटघोरा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि जुराली निवासी और भारतीय जनता पार्टी के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता आत्मानारायण पटेल को कटघोरा नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है। वही पार्षदों की सूची कल जारी होने की बात कही।

वहीं छुरी नगर पंचायत से श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन को भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है। बतादें की छुरी के नरेश देवांगन जो भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं उनके छोटे भाई प्रीतम देवांगन की पत्नी हैं। लंबे समय से चली आ रही अटकलें व इंतजार आखिरकार खत्म हुआ अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब पार्षद प्रत्याशियों के दावेदारों को सूची आने का इंतजार है।