Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलपेन्ड्रा गौरेला मरवाही

मरवाही वनमण्डल: एसडीओ संजय त्रिपाठी और दरोगा मराबी ने लैंटाना उन्मूलन के नाम पर किया करोड़ो का गबन…

संजय त्रिपाठी और दरोगा के द्वारा लेंटाना उन्मूलन के नाम पर करोड़ो का गबन

 

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही: वन परिक्षेत्र मरवाही में वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में रेंजर दरोगा सिंह मरावी और एसडीओ संजय त्रिपाठी के द्वारा लैंटाना उन्मूलन का कार्य कराया गया जिसमें संजय त्रिपाठी के द्वारा लैंटाना कार्यों में जेसीबी का उपयोग करना दर्शाते हुए करोड़ो रुपयों का गबन कर लिया हैरानी की बात तो ये है कि जिन जंगलो में लेंटाना उखाड़ने के लिए जेसीबी का उपयोग करना बताया गया यदि उन जंगलो में जेसीबी चलाया जाता तो पूरा जंगल ही साफ हो जाता साथ ही ऐसे दुर्गम स्थल भी है जहाँ जेसीबी का पहुँचना भी मुश्किल है इसके साथ ही मजदूरों के द्वारा जिन स्थानों में लैंटाना का कार्य कराया गया है वंहा भी फर्जी हाजरी भर कर करोड़ो रूपये की राशि का गबन कर लिया गया त्रिपाठी के द्वारा जिन जंगलो में लैंटाना उन्मूलन का कार्य स्वीकृत कराया गया उतने वन भूमि में लैंटाना था ही नही और जिन जगहों पर लैंटाना था वहां पर भी पूरे तरीके से लैंटाना उखाड़ा ही नही गया है सिर्फ दिखावे के लिए सड़कों के किनारे लेंटाना को उखाड़ दिया गया है बाकी कार्य किये बिना ही रुपयों का गबन कीया जा चुका है…लैंटाना के उन्मूलन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं बल्कि भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है।।।