Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy ads

कोरबा: शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैतमा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाई गई…

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैतमा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाई गई

कोरबा:  क्षेत्रीय निर्देशक कबीर जी,राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य संपर्क अधिकारी डॉ समरेन्द्र सिंह, डॉ मनोज सिन्हा, समन्वयक रा से यो अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर,जिला संगठक कोरबा प्रो वाय के तिवारी,प्राचार्य एच आर निराला के निर्देश में महिला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुके भेंट कर एवं केक काटकर महिला ब्यख्याता श्रीमती अन्नपूर्णा पांडेय ,सी नेताम मैडम, विंध्यराज मैडम, प्रज्ञा दास मैडम, पार्वती राम मैडम, विभा तांडे मैडम ,विजेता चतुर्वेदी मैडम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार बंजारे ने महिला दिवस पर अपने ब्यख्यान में भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। अर्थात भारतीय ग्रंथो में यह भी कहा गया है की जिस घर में नारी का वास होता है वहां देवता निवास करते है। लेकिन वर्तमान समय के परिदृश्य को देखते हुए महिलाओं के प्रति उनके सम्मान का बहुत अपमान होता रहा है। समाज को लैंगिक एकता व समानता हेतु जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए “BreakTheBias” की थीम रखी गयी है। यह दिवस महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है ,जिसमें महिलाओं का आदर सत्कार और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पौराणिक युगो से देखते चले आ रहे है की किसी भी तरह के क्षेत्र में निर्माण करने के लिए महिलाओं का बेमिसाल योगदान रहा है। महिलाओं का बिजनेस के क्षेत्र में वेतनरहित श्रम के रूप में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में काफी बड़ा योगदान रहा है। कारपोरेट वर्ड में आज हर बड़े पद में महिलाओं का ही प्रभाव अधिक है।

भारत जैसे मेल डोमिनेटेड देश में भी महिलाओं ने अपने कार्य कौशल से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही कार्य करते करते उनके द्वारा मां, बहन, बेटी, पत्नी,दोस्त की भूमिका निभाई गयी है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दीं गई। स्वयं सेवकों, छात्र छात्राओं ने सहभागिता निभाई।