Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest Newsmiddle position adsUncategorizedदिल्ली

यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों पर विपक्षियों के हमले का पार्टी ने जवाब देने की बनाई रणनीति..

यूक्रेन पर घिरती मोदी सरकार के बचाव में उतरेगी भाजपा

 

 

दिल्ली: चुनाव में यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स चुनावी मुद्दा बन चुके है। कांग्रेस सहित विपक्ष के लगातार हो रहे हमले के बाद अब मोदी सरकार के बचाव में भाजपा कूद पड़ी है। इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को निर्देशित किया है, कि यूक्रेन में जिन जिलों में निवासी फंसे है, उन सभी जिलों की एक सूची बनाई जाये। इन जिलों की इकाइयों को सक्रिय किया जाए। यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों से भाजपाई संपर्क करें। उनको विश्वास दिलाएं और मोदी सरकार के चल रहे ऑपरेशन गंगा के प्रति विश्वास बढ़ाने का कार्य करें। साथ ही जिला प्रशासन से तालमेल बैठाकर पार्टी नेतृत्व को हर दिन की रिपोर्ट भी सौंपे। इसके बाद प्रदेश भर में भाजपा सक्रिय हो गयी है। इसी क्रम में कानपुर में संगठन ने सक्रिय होकर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्य शुरू कर दिया है।

विधानसभा स्तर पर बनाई गई टीमें

विधानसभा स्तर पर भाजपा ने पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर दी हैं। पार्टी की जिम्मेदार टोली बनाकर घरवालों से संपर्क कर सांत्वना देने के साथ सहयोग करने का वादा करेंगे। पार्टी की यह टीमें मोदी सरकार के प्रयासों को बताएंगी। यूक्रेन में फंसे कितने लोगों को लाया जा चुका है, इस बात की रिपोर्टिंग करते अब भाजपाई नज़र आएंगे। भाजपाई अपने शीर्ष नेतृत्व को भी शहर के फंसे लोगों और उनके परिजनों के बारे में बारे लगातार बताने का कार्य करेंगे।

ऑपरेशन गंगा के बारे में बताएंगे भाजपाई

मोदी सरकार के शुरू किए गये ऑपरेशन दंगा के बारे में ना सिर्फ यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों बल्कि आम जनता को भी भाजपाई बतायेंगे। उसकी सफलता की बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिले निर्देश के अनुसार जिले स्तर पर बैठके शुरू हो चुकी हैं। बैठकें आयोजित कर विपक्षियों को जवाब देने का देने की रणनीति बनाई गई है। जिसके अंतर्गत जिले स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएंगी। यूक्रेन से शहर आने वाले हर बच्चे का स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसको सोशल मीडिया पर भी वायरल किया जाएगा। साथ ही मोदी सरकार के चल रहे आपरेशन गंगा की सफलताओं को भी बताया जाएगा।

सोशल मीडिया में जवाब देगी भाजपा की आईटी सेल

सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से लगातार मोदी सरकार घिरती नजर आ रही है। इसके जवाब में अब भाजपा का आईटी सेल भी कमर कस चुका है। पार्टी के केंद्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व ने इसके लिए आपरेशन गंगा के तहत लाए गए लोगों के बारे में बतायेगी। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए चार मंत्रियों के प्रयासों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस मसले पर मोदी सरकार को सोशल मीडिया पर घेरने वालों को जवाब देने के लिए भी कहा गया है। जिसमें भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को भी अपने ट्विटर हैंडल फेसबुक और इंस्टाग्राम जवाब देने को कहा गया है।