Sunday, March 22, 2026
Latest:
high paid adsLatest NewsUncategorizedछत्तीसगढ़ न्यूज़दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों व प्रवासियों को निकालने में भूपेश बघेल देश के सबसे संजीदा मुख्यमंत्री–अब तक 75 लोगो से किया जा चुका है सम्पर्क…

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों व प्रवासियों को निकालने में भूपेश बघेल देश के सबसे संजीदा मुख्यमंत्री–अब तक 75 लोगो से किया जा चुका है सम्पर्क

 

 

दिल्ली: यूक्रेन के वर्तमान संकट चिंता का विषय है।यही नही रूस यूक्रेन में लगातार हमले भी किए जा रहा है।इस संकट की घड़ी में देश मे कोई संजीदा दिख रहा है तो वो हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों सहित छात्रओं की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के संजीदगी का पता इसी से चलता है कि इस संकट में वे हेल्पलाइन सेंटर की सतत मोनिटरिंग कर रहे हैं। यही नही उन्होंने करीब हप्ते भर पहले ही इस बाबत दिल्ली में एक हेल्पलाइन सेंटर भी गठित कर दी थी और प्रवासित छत्तीसगढ़ी लोगो की सहायता एवम समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ भवन के सम्पर्क अधिकारी गणेश मिश्रा को नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया था।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को सकुशल बाहर निकालना प्राथमिकता होनी चाहिए।छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार अब तक 75 से अधिक विद्यार्थियों से सम्पर्क किया जा चुका है।