Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़पेन्ड्रा गौरेला मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के थाना पेंड्रा में हुई कॉपी राइट एक्ट के तहत 02 कार्यवाही…

जीपीएम जिले के थाना पेंड्रा में हुई कॉपी राइट एक्ट के तहत 02 कार्यवाही

कैस्ट्रॉल कंपनी के नकली आयल विक्रय करना पाया जाने पर की गई दो दुकानदारों के ऊपर कार्यवाही

केवर्त ऑटो पार्ट्स दुबटिया एवं खान बाइक एवं सर्विस सेंटर के संचालक गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में कैस्ट्रॉल कंपनी के सीनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर श्री दिलीप कुमार के द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दुबटिया चौक के केवर्त आटो पार्ट्स एवं नया बस स्टैंड पेण्ड्रा के खान बाइक सर्विस सेंटर में कैस्ट्रॉल कंपनी के नकली आयल विक्रय किए जा रहे हैं । इस सूचना के आधार पर तस्दीक की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला श्री अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना पेण्ड्रा की टीम के द्वारा विधिवत रेड कार्यवाही की गई । कार्यवाही में तलाशी दौरान केवर्त ऑटो पार्ट्स दुबटिया चौक से 15 नग कैस्ट्रॉल कंपनी के डुप्लीकेट ऑयल, 74 नग खाली कैस्ट्रॉल ऑयल के डिब्बे एवं खान बाइक सर्विस सेंटर से 17 नग कैस्ट्रॉल कंपनी के डुप्लीकेट ऑयल बरामद हुआ, जिसे कंपनी के अधिकारी द्वारा पहचान बाद, जप्ती कार्यवाही किया गया।

दोनों आरोपी वीरेंद्र कुमार केवट पिता जगदीश कुमार केवट उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुड़कई एवं मोहसिन खान पिता अब्दुल सलाम 28 साल नया बस स्टैंड पेंड्रा के विरुद्ध थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक क्रमशः 55, 56/22 विधिवत धारा 63 कॉपीराइट एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है ।